रायपुर. लोकसभा सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के
साईंस कॉलेज मैदान में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की
महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और
राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति
की आधारशीला रखेंगे. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में की
जा रही तैयारियों का जायजा लिया.
उन्होंने अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल, विभागीय प्रदर्शनी स्थल,
पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही विकास
प्रदर्शनी सहित विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को
कार्यक्रम स्थल में आवागमन के साथ ही बिजली, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली.
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूमंेट और सुरक्षा व्यवस्था की भी
समीक्षा की.
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार की
महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना
का शुभारंभ करेंगे और योजना के तहत पंजीकृत 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि
मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किस्त की राशि का उनके बैंक खाते में
अंतरण करेंगे. उल्लेखनीय है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट
में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है. योजना के तहत भूमिहीन कृषक
मजदूरों को साल में तीन किश्तों में 6 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक
खाते में अंतरित की जाएगी. कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी राजीव युवा
मितान क्लब योजना का शुभारंभ भी करेंगे.
इस मौके पर सांसद राहुल गांधी और वर्धा की तर्ज पर नया रायपुर में बनने
वाले गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति का भी भूमिपूजन करेंगे. स्थल
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू,
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव
सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत
सिंह, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव
अन्नबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं वित्त विभाग की सचिव अलरमेल मंग्गई डी.,
आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा, गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ.
एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित
अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Journalist खबरीलाल