Breaking News

News Koriya (Shreekant Jaiswal) :: क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना से बैकुंठपुर की दूरी 8 किमी व सूरजपुर की दूरी 28 किमी है ?:

post

Reporter - Shreekant Jaiswal कोरिया 

बैकुठपुर/ क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना से बैकुंठपुर की दूरी 8 किमी व सूरजपुर की दूरी 28 किमी है? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के समीप लगा माइलस्टोन तो यही बता रहा है। जबकि यहां से बैकुंठपुर की दूरी है 14 किमी और सूरजपुर की दूरी 22 किमी। आखिर क्यों लगाया गया गलत दूरी दिखाता हुआ माइलस्टोन, क्यों जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान। यदि कोई कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखण्ड के ग्राम पटना या उसके आसपास के लोगों से यह कह दे कि पटना से बैकुंठपुर की दूरी अब 8 किमी हो गई है तो शायद ही कोई विश्वास करेगा वहीं पटना से सूरजपुर की दूरी को 28 किमी मानने के लिए भी शायद ही कोई पटना या उसके आसपास क्षेत्र का व्यक्ति तैयार होगा लेकिन यदि रास्ट्रीय राज्यमार्ग 43 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के समीप लगे माइलस्टोन को देखा जाए तो उसमें बैकुंठपुर की दूरी पटना से 8 किमी और सूरजपुर की दूरी 28 किमी ही लिखी हुई नजर आएगी।

वैसे पटना से बैकुंठपुर की दूरी 14 किमी है और सूरजपुर की 22 किमी लेकिन रास्ट्रीय राज्यमार्ग पर लगे माइलस्टोन से लोग दिग्भ्रमित और दूरी को लेकर संशय में पड़ने लगे हैं क्योंकि रास्ट्रीय राज्यमार्ग पर लगा माइलस्टोन ऐसे ही नहीं लगाया जाता, दूरियां तय करते हुए प्रत्येक किमी पर निश्चित दूरी का माइलस्टोन लगाया जाता है जिसकी निगरानी सम्बंधित विभाग भी करता है और सड़क बनाने वाली कंपनी के लोग भी विभाग के निर्देशों के अनुसार दरियो को सही तरीके से मापकर उनका अंकन माइलस्टोन में।कराकर ही उसको क्रमवार जगह जगह लगाते हैं जिससे राहगीरों को यह पता चलता रहे की किसी जगह से किसी जगह की दूरी कितनी है।

पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप लगा हुआ यह माइलस्टोन अब लोगों को दिग्भ्रमित व संशय में डालने का काम कर रहा है और इसकी वजह से लोग पटना से बैकुंठपुर व सूरजपुर की दूरी को लेकर असमंजस में पड़ जा रहें हैं क्योंकि सभी को यह पता है कि पटना से बैकुंठपुर की दूरी 14 किमी है और सूरजपुर की 22 किमी ऐसे में यह लगा हुआ माइलस्टोन गलतियों की वजह से लगाया गया है यह भी साबित हो रहा है। काश इस ओर विभागीय अधिकारियों सहित सड़क निर्माता कंपनी का ध्यान जाए और यह दूरी वाला माइलस्टोन सुधर सके और लोग दिगभ्मित होंने बच सके।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner