Reporter - Shreekant Jaiswal, कोरिया
बैकुठपुर/नगरलिका के अधिकारियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान विभिन्न अनियमिताओं के समाचारों को संज्ञान लेते हुए नगर के युवा नेताओं भाजयुमो ज़िला महामंत्री एवं चेम्बर ऑफ़ कामर्स (युवा ) के पूर्व ज़िला महामंत्री शारदा गुप्ता एवं सतेंद्र राजवाड़े , आलेख नामदेव , अनिल राजवाड़े , नवीन मिश्रा , सत्यम सिंह , ने कोरिया ज़िले के नए ज़िलाधीश महोदय से शिष्टाचार भेंट की ।
ज्ञात हो कि कुछ दिनो पूर्व ही नगरपालिका कॉम्प्लेक्स में नवीन निर्मित दुकानो को आवंटित किए जाने एवं पुराना बस स्टैंड काँप्लेक्स में बन रही छः नग दुकानो को बिना बोली के आवंटित किए जाने के आरोप सामने आए थे , जिसको लेकर व्यापारियों एवं जनसामान्य में रोष है ।
इस विषय में चेम्बर ऑफ कामर्स के पूर्व ज़िला महामंत्री का कहना है कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि ज़िला मुख्यालय की नगरपालिका में जिन दुकानों की बोली लाखों रुपए होती है उन्हें अन्यान्य तरीक़ों से अत्यंत कम क़ीमतों पर आवंटित कर दिया गया है , एवं मामले में आवाज़ उठाने वालों को पुलिस का नाम लेकर सार्वजनिक रूप से धमकाया जा रहा है ।
नगरपालिका अधिकारी की यह स्वीकारोक्ति स्वयं में प्रमाणित करती है कि सम्पूर्ण प्रक्रिया कुछ लोगों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से की गयी है यह विषय बड़े साँठगाँठ की ओर इंगित करता है।
उपरोक्त अनुसार कथित रूप से बिना उचित प्रक्रिया के दुकानो को आवंटित किए जाने के आरोपों की प्राथमिकता से जाँच किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया । इसके अतिरिक्त युवा नेताओं ने आचार संहिता के दौरान नगरपालिका बैकुंठपुर के द्वारा विभिन्न ख़रीददारियों की भी जाँच किए जाने का आग्रह किया है ।
जिस पर कलेक्टर ने उक्त विषय जानकारी होने की बात कही एवं निष्पक्ष रूप से जाँच किए जाने का आश्वासन दिया है । इस मामले को लेकर शारदा गुप्ता ने जनसूचना के अधिकार के अंतर्गत जानकारी प्राप्त करने के लिए भी आवेदन लगाए गए हैं । उक्त सम्बंध में जानकरी लेकर आगे भी उक्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है ।

Journalist खबरीलाल