नयी दिल्ली. कांग्रेस ने आम बजट पेश होने के बाद
मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने देश के वेतनभोगी वर्ग और मध्य वर्ग को
राहत नहीं देकर उनके साथ ‘‘विश्वासघात’’ किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘भारत का
वेतनभोगी वर्ग एवं मध्य वर्ग महामारी, वेतन में चौतरफा कटौती और कमरतोड़
महंगाई के इस दौर में राहत की उम्मीद कर रहा था। वित्त मंत्री और
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से अपने प्रत्यक्ष कर से संबंधित कदमों से इन
वर्गों को बहुत निराश किया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह वेतनभोगी वर्ग
और मध्य वर्ग के साथ विश्वासघात है। सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या सरकार ने ‘क्रिप्टो करेंसी’ से
होने वाली आय पर कर लगाकर ‘क्रिप्टो करेंसी’ को बिना विधेयक लाए ही वैध
करार दिया है?

Journalist खबरीलाल