नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार
को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश
की आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सीतारमण ने अपने बजट
भाषण में कहा कि देश में आर्थिक गतिविधियों में आई तीव्र बहाली से वर्ष
2021-22 की वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है।
उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय और निजी निवेश में हुए सुधार के दम पर निवेश का एक सक्षम दौर दोबारा शुरू होने की संभावना है। सीतारमण ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 से ही सरकार का ध्यान गरीबों एवं वंचितों पर
है। सरकार मध्यवर्ग के लिए भी जरूरी पारिस्थितिकी मुहैया कराने के लिए
प्रयासरत है।’’एक दिन पहले संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2021-22 में भी
चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया
था।

Journalist खबरीलाल