बिलासपुर। कोरोना संक्रमण कम होते ही ट्रेनों में सफर
करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यही वजह है कि लंबी दूरी
ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची भी बढ़ रही है। इन यात्रियों को राहत देने के
लिए रेलवे अब स्थायी व अस्थायी दोनों तरह से अतिरिक्त कोच लगा रही है।
17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस तो इतनी अधिक प्रतीक्षा सूची है
कि रेलवे को इसमें दो स्लीपर कोच जोड़ना पड़ रहा है।
संक्रमण बढ़ने के
कारण यात्री ट्रेन में सफर करने से परहेज कर रहे थे। स्थिति यह थी कि
ज्यादातर ट्रेनें खाली चल रही थी। इसके कारण ट्रेनों में बर्थ भी उपलब्ध
थे। पर संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसलिए लोग फिर से रूके कामों को
पूरा करने के लिए रिजर्वेशन कराने लगे हैं। आरक्षण केंद्र में भी अब
यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। सिकंदरबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में स्लीपर कोच
की बेहद आवश्यकता थी।
जिसे देखते हुए रेलवे ने एक साथ दो अतिरिक्त
स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह अस्थाई सुविधा है। इसके तहत 17007
सिकंदराबाद-दरभंगा में 26 फरवरी तक दोनों स्लीपर कोच लगे रहेंगे। इसी तरह
17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में दरभंगा से चार फरवरी से एक मार्च तक
यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे का मानना है कि इस सुविधा की उपलब्धता से
स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे। यह लंबी
दूरी की ट्रेन है। इसलिए यात्री बिना कंफर्म बर्थ के सफर करने से कतराते
हैं। वह चाह भी रहे थे कि रेलवे इस ट्रेन में ध्यान देकर अतिरिक्त कोच की
सुविधा मुहैया कराए।

Journalist खबरीलाल