कांकेर. शहर के राजापारा वार्ड में अक्सर तेंदुए विचरण
करते नजर आते हैं, यहां पर तेंदुए अब तक कई मवेशियों और मुर्गे मुर्गियों
को अपना शिकार भी बना चुके हैं. गुरूवार को राजापारा के जैन मंदिर परिसर
में जो नजारा दिखा उसने सभी को दहशत में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि
मंदिर परिसर में देर रात दो तेंदुओं के बीच भीषण लड़ाई चल रही थी. लोगों की
आहट पाकर तेंदुए पहाड़ की ओर चले गये. तेंदुओं की लड़ाई से जैन मंदिर के लोहे
का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी जानकारी होने पर वार्ड के लोगों ने
वनविभाग को सूचना दी. जिसके बाद रात को वन विभाग के कर्मचारियों ने गश्त
किया. पार्षद आनंद चौरसिया ने बताया कि जैन मंदिर तथा आसपास रौशनी की
व्यवस्था की गयी है. वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर
नियमित रूप से गश्त किया जा रहा है.

Journalist खबरीलाल