रायपुर । राजधानी में चिटफंड
कंपनियों में डूबे 800 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया तेज
हो गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने सनशाइन
इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन और गुरुकृपा इंफ्रा रियल्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी की
प्रापर्टी नीलाम करने का आदेश दिया। इन कंपनियों के खिलाफ आजाद चौक थाना
समेत अन्य जगह मामले दर्ज हैं। आरंग में कृषि जमीन और आजाद चौक थाना
क्षेत्र में आफिस को नीलाम किया जाएगा। इसके बाद निवेशकों के पैसे वापस
करने की प्रक्रिया होगी। आजाद चौक थाने में दर्ज मामले के अनुसार दो कंपनियों की अलग-अलग इलाकों
में स्थित प्रापर्टी की कीमत करीब पांच करोड़ होगी। नीलाम करने के बाद
प्राप्त होने वाले पैसे पीड़ितों में बांटे जाएंगे। जिला प्रशासन के अफसरों
ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कंपनियों की प्रापर्टी नीलामी की प्रक्रिया
शुरू कर दी जाएगी।
तीनों कंपनियों ने 80 करोड़ से ज्यादा की ठगी
पुलिस
अफसरों ने बताया कि सनशाइन ने राज्य में 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।
कंपनी ने पांच साल में दोगुना रकम देने का झांसा दिया था। लोगों को कंपनी
में जोड़ने पर एजेंट को मोटा कमीशन दिया जाता था। निवेशकों को जब पैसा देने
का समय आया तो कंपनी के डायरेक्टर आफिस में ताला लगाकर भाग निकले। कंपनियों
के खिलाफ राज्य के अलग-अलग शहरों में केस दर्ज कराए गए हैं।
पुलिस टीम संचालकों की गिरफ्तारी में लगी
चिटफंड
मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ नीलामी की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई
है। टीमें अलग-अलग राज्यों में छापामार कार्रवाई की गिरफ्तार कर रही हैं।
- प्रशांत अग्रवाल, एसएसपी, रायपुर

Journalist खबरीलाल