Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल Saturday ,February 05,2022

news Meerut (UP):: ओवैसी पर हमला मामला : मेरठ से खरीदे गये थे हथियार, कुछ और लोंगो की हो सकती है गिरफ्तारी:

post

मेरठ (उप्र). उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आॅल इंडिया
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की
कार पर गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार मेरठ से खरीदे गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस
अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे हापुड़
जिले में पिलखुवा के पास ओवैसी की कार पर बृहस्पतिवार रात को गोलियां चलाई
गई थीं. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक भूकर ने फोन पर ‘भाषा’ को
बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि बृहस्पतिवार को हापुड़ के
छिजारसी टोल के पास असदुद्दीन ओवैसी पर हमले में जिन हथियारों का इस्तेमाल
हुआ था उन्हें मेरठ से खरीदा गया था. हालांकि, एसपी ने यह नहीं बताया कि
आरोपियों ने मेरठ में किस जगह से हथियार खरीदे थे.

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने हमले में इस्तेमाल हथियार कहां से और
किससे खरीदे थे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है. उन्होंने कहा कि मामले में
कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है. पुलिस इस सिलसिले में शुभम और
सचिन नामक दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. केंद्र सरकार ने
शुक्रवार को प्रमुख मुस्लिम नेता एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की
सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner