नयी दिल्ली. महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन
के ”राजकीय शोक” की घोषणा की गई है. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह
जानकारी दी.केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे
गए एक संदेश का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा कि पूरे भारत में छह फरवरी
से सात फरवरी तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. उन्होंने बताया कि केंद्र
सरकार ने फैसला किया है कि दिवंगत हस्ती के सम्मान में छह फरवरी से सात
फरवरी तक दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस अवधि में कोई
आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि लता
मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.लता मंगेशकर का
92 वर्ष की आयु में रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह
कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं.

Journalist खबरीलाल