Breaking News

आज शाम 6.30 होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी जाएंगे मुंबई,देशभर ने शोक जताया :

post

 लगा मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की महान गायिका का 29 दिनों से
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नितिन गडकरी ने इसकी
पुष्टि की। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार
छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट
कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है। इससे
पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट
किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। संजय राउत ने लिखा था, एक युग का अंत।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8.12 बजे उन्हें आखिरी सांस ली। निधन की
खबर सामने आते ही देशभर से प्रार्थनाओं और श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया
है। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी आज शाम मुंबई जाकर लता दीदी को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी
शाम 4.15 बजे मुंबई पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम शाम 5 बजे अंतिम
दर्शन करेंगे। लता
मंगेशकर का पार्थिव शरीर 12.30 बजे उनके निवास पर ले जाया गया। इसके बाद
शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
किया जाएगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner