रायपुर। पांच फरवरी से विश्व कप समेत आगामी
अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को ध्यान में रखकर हाकी इंडिया ने जूनियर महिला
टीम के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों के नाम घोषित किया है। जिसमे छत्तीसगढ़
की दो होनहार हाकी खिलाड़ी अनिशा साहू व आंचल साहू ने अपना जगह बनाया है।
इनका चयन बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर तीन सप्ताह के
अभ्यास शिविर के बाद किया गया।
शुरूआत में 65 खिलाड़ियों का चयन
रास्ट्रीय हाकी टूर्नामेंटों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। भारतीय
महिला टीम की मुख्य कोच यानेके शापमैन ने कहा,‘ये काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी
हैं जिन्होंने पिछले कुछ सप्ताह में शानदार प्रदर्शन किया है।’ यह
छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के हाकी
प्रेमियों में उत्सह का माहौल है।

Journalist खबरीलाल