राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले छुरिया
ब्लाक के गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिहालमती में दिल दहला देने
वाली वारदात की घटना हुई है। मामुली विवाद में ससुर ने अपने ही बहू को गैती
( कुदाल ) से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी
अनुसार गैंदाटोला थाना अंतर्गत ग्राम कोलिहालमती में रविवार सुबह सात बजे
ससुर जनक राम सिन्हा उम्र 65 वर्ष ने अपनी बहू मनभा सिन्हा पति देवेन्द्र
सिन्हा उम्र 35 वर्ष की गैती (कुदाल) से हमला कर हत्या कर दी। बताया जाता
है मृतका अपने छह वर्ष की बेटी के साथ पिछले तीन चार साल से पति से अलग
रहती थी। और मृतका के पति देवेन्द्र अपने माता-पिता और 11 वर्ष के लड़के के
साथ अलग रहते थे।
ससुर और बहू के बीच आये दिन विवाद की स्थिति
उत्पन्न होती थी। जिसके कारण गांव के लोगों दोनों को समझाया भी था। हर बार
की तरह इस बार की तरह रविवार को सुबह सात बजे के आसपास घर की साफ सफाई के
नाम पर बहु और ससुर के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद ससुर ने आक्रोश में आकर घर
मे रखे गैती से बहु के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर बहु की हत्या कर दी। जिसकी
जानकारी मृतक महिला की छह वर्षीय बेटी के द्वारा देखने पर गांव के अपने
रिश्तेदारो को जानकारी दी। इसके बाद आनन फानन में परिवार में शादी समारोह
में हड़कंप मच गया और डायल 112 को सूचना देने पर तत्काल घटना स्थल मे
गैंदाटोला थाना प्रभारी अमृतलाल साहू अपनी टीम के साथ पहुंचे और अपने
पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मामले
की गंभीरता को देखते हुए अंबागढ़ चौकी एसडीओपी अर्जुन कुमार कुर्रे व
एएसपी मानपुर पुपलेश कुमार ,थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी कार्तिकेश्वर जांगड़े
घटना स्थल कोलिहालमती में पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद पंचनामा तैयार कर
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए छुरिया मरचुरी भेजा गया है।और आरोपी
ससुर जनक राम सिन्हा को धारा 302 के तहत हत्या का मामल दर्ज कर गिरफ्तार
किया गया है।

Journalist खबरीलाल