Breaking News

news Ahmedabad:: भारत ने वेस्टइंडीज की पारी को 176 रन पर समेटा:

post

अहमदाबाद. युजवेन्द्र चहल और वांिशगटन सुंदर की फिरकी
गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला
के पहले एकदिवसीय में 43.5 ओवर में 176 रन पर आउट गयी। चहल ने 9.5 ओवर में
49 रन देकर चार विकेट लिये जबकि सुंदर ने नौ ओवर में 30 रन खर्च कर तीन
विकेट चटकाये। प्रसिद्ध कृष्णा को दो तो वहीं मोहम्मद सिराज को एक सफलता
मिली। वेस्टइंडीज की टीम एक समय 23वें ओवर में 79 रन पर सात विकेट गंवाकर
मुश्किल में थी लेकिन पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और फैबियन ऐलन ने आठवें
विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर
निकाला। होल्डर ने 71 गेंद की पारी में चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाये।
इससे पहले भारतीय टीम ने अपने 1000वें एकदिवसीय मैच में नये कप्तान रोहित
शर्मा की अगुवाई में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप (आठ रन) ने पारी के तीसरे ओवर में
मोहम्मद सिराज के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर आक्रामक होने के संकेत दिये
लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गये। पहली सफलता के बाद
भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती
पावरप्ले में एक विकेट पर 39 रन ही बना सकी।

टीम में वापसी कर रहे वांिशगटन सुंदर ने 12वें ओवर में वेस्टइंडीज को
दोहरा झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रैंडन ंिकग (13 रन) को सूर्यकुमार
यादव की हाथों कैच करने के बाद छठी गेंद पर डेरेन ब्रावो को पगबाधा किया।
मैदान अंपायर ने भारतीय खिलाड़ियों की अपील खारिज कर दी थी लेकिन कप्तान
रोहित ने डीआरएस का सहारा लिया। टेलीविजन रिप्ले में गेंद विकेट से टकराते
दिखी और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। ब्रावो ने 34 गेंद में 18 रन
बनाये। निकोलस पूरन ने क्रीज पर उतरते ही शारदुल ठाकुर और फिर सुंदर के खिलाफ
चौके जड़े लेकिन रोहित ने 20वें ओवर में गेंद युजवेन्द्र चहल को थमाई
जिन्होंने अपने शुरुआती ओवर में ही लगातार दो गेंदों पर पूरन और कप्तान
कीरोन पोलार्ड का चलता कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।

चहल ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन के खिलाफ पगबाधा की अपील की लेकिन
मैदानी अंपायर के नकारने के बाद रिव्यू का सहारा लिया गया और अंपायर को
अपना फैसला बदलना पड़ा। उन्होंने 25 गेंद में 18 रन बनाये। चहल ने इस तरह
एकदिवसीय में अपने 100 विकेट पूरे किये।। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। इस बार शमार
ब्रुक्स (10 रन) उनके शिकार बने, जिन्हें विकेट के पीछे पंत ने लपका। यह
तीसरी बार हुआ जब मैदानी अंपायर के नकारने के बाद भारत ने रिव्यू  का सहारा
लिया जो सफल रहा। अगले ही ओवर में पंत ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर अकील
हुसैन का शानदार कैच पकड़ा। वह खाता खोलने में नाकाम रहे। हुसैन के आउट
होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में सात विकेट पर 79 रन बनाकर संघर्ष
कर रही थी।

लेकिन इसके बाद पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और टीम में वापसी कर रहे
फैबियन ऐलन ने शानदार साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर
निकाला। इन दोनों ने दौड़कर रन बनाने के साथ बीच-बीच में गेंद को सीमा रेखा
के पार बाहर भेजना जारी रखा। इस दौरान होल्डर ज्यादा आक्रामक दिखे
जिन्होंने चहल के खिलाफ तीन छक्के जड़े। उन्होंने 37वें ओवर में शारदुल के खिलाफ छक्का लगाने के बाद दो रन लेकर
एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे किये और अगले ओवर में सुंदर के
खिलाफ दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सुंदर ने इसी ओवर में ऐलन को
अपनी ही गेंद पर कैच लेकर 78 रन की इस साझेदारी को तोड़ा। ऐलन ने 43 गेंद की
पारी में दो चौके की मदद से 29 रन बनाये। कृष्णा ने 41वें ओवर में विकेट
के पीछे पंत के हाथों कैच कराकर होल्डर की पारी को खत्म किया। चहल ने इसके
बाद अल्जारी जोसेफ को आउट अपना चौथा विकेट लिया जिससे वेस्टइंडीज की पारी
सिमट गयी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner