Breaking News

news bhilai:: युवक की हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव:

post

 भिलाई । पावर हाउस आइटीआइ के
मैदान में एक युवक की अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली है। शव को
देखकर लग रहा है कि उसके सिर पर पत्थर पटककर उसे मारा गया है। घटना की
जानकारी मिलने के बाद खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक की पहचान जोन-3 उड़िया बस्ती निवासी मोनू
कुमार (26) के रूप में की है। मृतक धुमाल बजाने का काम करता था।

सोमवार सुबह टहलने निकलने लोगों ने देखा

पुलिस
के मुताबिक हत्या रविवार की रात की लग रही है। सोमवार की सुबह जब आसपास के
लोग सैर सपाटे के लिए आइटीआइ मैदान में पहुंचे तो एक पेड़ के नीचे युवक की
लाश मिली। मृतक के शरीर पर उसकी पैंट और अंडरवियर नहीं था। सिर व चेहरे पर
पत्थर पटकने से काफी ज्यादा खून निकला था। शव के पास ही खून लगा पत्थर,
शराब की खाली शीशी और डिस्पोजल गिलास भी मिले।

मृतक के जेब से मोबाइल, कुछ रुपये और बाइक की चाबी मिली

पुलिस
को मृतक के जेब से मोबाइल, कुछ रुपये और बाइक की चाबी मिली है। आशंका जताई
जा रही है कि आरोपितों ने पहले मृतक के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद
उसकी हत्या की है लेकिन, ये समझ नहीं आ रहा है कि उसे अर्थनग्न क्यों किया
गया है। घटना को लेकर चर्चा ये भी है कि ये घटना अवैध संबंध के चलते हुई
है। इसलिए मारने वाले आरोपित ने मृतक को अर्धनग्न कर के मारा है।

परिवार और दोस्तों से पूछताछ

फिलहाल पुलिस ने
मृतक के परिवार वालों के अलावा उसके दोस्तों व परिचितों से पूछताछ शुरू कर
दी है। साथ ही उसके मोबाइल के काल डिटेल व मैसेज खंगालकर हत्या के कारण और
आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, अभी तक
पुलिस को कोई भी सफलता नहीं मिली है।

की जा रही है जांच

मृतक
की पहचान हो गई है। लाश जोन-3 उड़िया बस्ती निवासी मोनू कुमार की है।
मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित के बारे में पता लगाया जा रहा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner