रायपुर । हिंदू संवत्सर के माघ
शुक्ल सप्तमी तिथि पर सोमवार को रथ, सप्तमी, भानु सप्तमी, सूर्य सप्तमी पर
विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजा करके अर्घ्य देकर
संपूर्ण विश्व से कोरोना महामारी खत्म होने की प्रार्थना की गई। सत्ती
बाजार स्थित अम्बा देवी मंदिर परिसर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट
के नेतृत्व में सुबह हवन किया गया। पंडित गोपाल व्यास महाराज के सान्निध्य
में सात यजमानों ने पूजन किया। मंदिर प्रभारी रघुनाथ शर्मा ने बताया कि
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज में भगवान सूर्य को इष्टदेव के रूप में पूजा जाता
है। धर्म ग्रंथो के अनुसार भगवान सूर्यदेव का जन्मोत्सव माघ शुक्ल सप्तमी
को मनाने का उल्लेख है।

Journalist खबरीलाल