जशपुुर नगर तुमला। समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए भटक रही वृद्धा
सावित्री कालो को धान खरीदी के अंतिम दिन बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन
ने वृद्धा की शिकायत और तपकरा समिति के पत्र पर कार्रवाई करते हुए,श्रीमती
सावित्री कालो के पंजीयन में हुआ तकनीकी गड़बड़ी में सुधार करते हुए,80
क्विंटल धान खरीदी का टोकन जारी कर दिया है।समिति के प्रबंधक जय प्रकाश साहू ने बताया कि एसडीएम सबाब खान और तहसीलदार
कमलेश मिरी के निर्देश पर,हल्का क्रमांक 28 के पटवारी मनोज कुमार निषाद ने
टोकन का सत्यापन कर दिया है। आज श्रीमती सावित्री कालो का धान खरीदी की
प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जानकारी के लिए बता दे कि फरसाबहार ब्लाक के
टिकलिपारा गांव की रहवासी वृद्ध किसान श्रीमती सावित्री कालो बीते दो साल
से समर्थन मूल्य में धान बेचने को लेकर परेशान थी।
दरअसल,सावित्री कालो ने
तपकरा उपार्जन केंद्र में धान बेचने के लिए 2.39 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन
कराया है। लेकिन,आन लाइन पंजीयन प्रक्रिया के दौरान उसके खाते में बैंक
एकाउंट का नम्बर गलत एंट्री हो जाने से समस्या आ गई थी। बीते साल 2020-21
में समिति ने इस किसान का धान तो खरीद लिया था,लेकिन इसका भुगतान प्राप्त
करने के लिए उसे भीषण कोरोना संक्रमण के दौरान,नाती के साथ बाइक में बैठ कर
90 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय जशपुर आना पड़ा था।यहां,सहकारी बैंक प्रबंधन ने खाते में गड़बड़ी का हवाला देकर वृद्धा सावित्री
कालो को खाली हाथ लौटा दिया था। वहीं,विपणन वर्ष 2021-22 में इसी तकनिकी
गड़बड़ी की वजह से टोकन जारी नही हो पा रहा था। इसे लेकर वृद्धा,स्वजनों के
साथ अफसरों और जनप्रतिनिधियो का दरवाजा खटखटाते फिर रही थी। नई दुनिया ने
अपने 30 जनवरी के अंक में बृद्धा किसान सावित्री कालो की इस समस्या को
प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद,हरकत में आते
हुए,जिला प्रशासन ने एनआईसी से विशेष अनुमति लेकर,साफ्टवेयर को अनलॉक
कर,तकनीकी गड़बड़ी को सुधारा है।

Journalist खबरीलाल