पालघर (महाराष्ट्र). पालघर जिला प्रशासन ने यहां
ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए एक अलग श्मशानघाट मुहैया कराने का
अधिकारियों को निर्देश दिया है, ताकि उन्हें अपने समुदाय के लोगों के अंतिम
संस्कार में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी डॉ. मणिक गुरसाल ने पिछले सप्ताह जारी आदेश में कहा कि
ट्रांसजेंडर लोगों को समाज के अन्य लोगों से अलग नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सभी लाभ
दिए जाएंगे और इसके लिए उन्हें पहचान-पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की
गई है।
उपमंडलीय अधिकारी असीमा मित्तल ने कहा कि उन्होंने हाल में जिले के
दहानू तालुका में 30 ट्रांसजेंडर लोगों को पहचान पत्र वितरित किए। मित्तल
ने कहा कि जिले में 100 से अधिक ट्रांसजेंडर हैं और उन सभी को जल्द ही
पहचान पत्र दिए जाएंगे।

Journalist खबरीलाल