Breaking News

news raipur:: कल से मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शत्-प्रतिशत उपस्थिति का आदेश:

post

रायपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बाद
मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन मंगलवार 08 फरवरी से
सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ
होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान
में रखते हुए मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी किया हैं।
इसके पहले मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति
के निर्देश दिए गए थे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन
के समस्त विभाग के समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा समस्त
विभागाध्यक्ष को जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान
स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए
मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन के
लिए सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति
सुनिश्चित की जाए।

समस्त
अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए समय-समय पर जारी
दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदंड मास्क लगाने,
एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना
आदि का कड़ाई से पालन करें।

मंत्रालय में बाहरी लोगों के आने पर नहीं जारी हुआ आदेश

मंत्रालय में अपने जरूरी काम कराने के लिए बाहरी लोगों के आने पर कोई आदेश
जारी नहीं हुआ है। पहले 50 फीसद अधिकारियों और कर्मचारियों को मंत्रालय में
आने का आदेश सामान्य प्रशासन ने जारी किया था। उस समय भी मंत्रालय के
इंद्रावती और महानदी भवन में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बाहरी लोगों
के आने पर रोक लगाई गई थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner