अल्मोड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में
14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यहां आयोजित एक
रैली में कहा कि उत्तराखंड का विकास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल
इंजन की सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के सीमावर्ती गांवों में बुनियादी
ढांचे का विकास भाजपा की प्राथमिकता है और लोगों को पर्वतमाला एवं
वाइब्रेंट ग्राम परियोजनाओं से लाभ होगा। मोदी ने घोषणा की कि जमरानी बांध
परियोजना पर काम जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में
राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में मानसखंड पर्यटन र्सिकट को प्राथमिकता के आधार
पर विकसित किया जाएगा।
रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि अत्यधिक संख्या में
लोगों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड ने ‘‘डबल इंजन’’ की
सरकार के लिए एक बार फिर मतदान करने का मन बना लिया है। राज्य में 70
सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में, 14 फरवरी को मतदान होगा।

Journalist खबरीलाल