Breaking News

बारातियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 4 की मौत, 5 गंभीर:

post

सरगुजा। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झखरी में सोमवार देर रात बारातियों
से भरी पिकअप के पलट जाने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में
दो भाई बहन भी शामिल हैं। दर्जनभर बारातियों को चोटे आई हैं। इनमें से पांच
लोगों को गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया
है। बाकी बारातियों का स्थानीय धौरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना
के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही
विवाह स्थल में मातम छा गया।

बताया गया है कि ग्राम बरडीह से बाराती
पड़ोस के ग्राम सेमरडीह में विवाह के लिए गए थे। विवाह उपरांत रात करीब 12
बजे बाराती पिकअप से वापस बरडीह लौट रहे थे। पिकअप में करीब 20 बाराती सवार
थे। बताया गया कि चालक नशे में धुत था और ग्राम बरडीह और झखरी के बीच
निर्माणाधीन सड़क में चालक लापरवाही पूर्वक पिकअप को तेज गति से चलाते हुए
वापस लौट रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे
में जाकर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच
गई। गंभीर रूप से चोट लगने के कारण राजाराम 45 वर्ष, रामेश्वर 50 वर्ष,
संतोष सिंह 12 वर्ष और उसकी 20 वर्षीय बहन की मौत हो गई। मृतकों में दो
ग्राम झखरी के और दो ग्राम मसगा के थे। घटना झखरी आश्रम के पास हुआ।

हादसे
के बाद आसपास के लोग जुटे और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को तत्काल
धौरपुर अस्पताल लाया गया और गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एंबुलेंस से
अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामान्य रूप से
आहत बारातियों का स्थानीय धौरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की
सूचना मिलते ही ग्राम बरडीह में मातम छा गया। मृतकों में भाई बहन भी शामिल
हैं जो बारात से अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ
अपराध कायम कर लिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner