मस्तूरी। बुधवार की सुबह हुए सड़क निमार्ण में लगी मशीन की चपेट में आने से
मां और बेटी की मौत हो गई, वहीं एक अन्य बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो
गया है, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना
मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपनी प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना जयरामनगर सीपत रोड की बताई जा रही है जहां सीपत नरगोडा निवासी 40
वर्षीय सविता बाई श्रीवास अपनी 10 वर्षीय बेटी लक्षिका श्रीवास को लेकर
प्रांशु श्रीवास के साथ बाईक क्रमांक सीजी 10 एवी 2622 पर सवार होकर किसी
काम से बाहर निकले थे। सड़क निर्माण कार्य में लगे भारी वाहन ने बाईक सवार
तीनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे सविता श्रीवास और बेटी लक्षिका
श्रीवास ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गाड़ी चला रहे प्रांशु
श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती
किया गया है।

Journalist खबरीलाल