Breaking News

धान खरीदी केन्द्र में किसान को आया अटैक,मौत:

post

00 परिजनों की पुलिस में शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
राजनांदगांव।
पूरे
प्रदेश में इस समय धान खरीदी चल रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के धान खरीदी
केंद्र में एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धान
खरीदी केंद्र पहुंचे किसान के धान को खराब बताकर तौलाई करने से इंकार कर
दिया। जिसके बाद किसान को दिल का दौरा पड़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो
गई। हालांकि किसान के मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो
सकेगी। कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

एक टीवी चैनल के मुताबिक
यह मामला राजनांदगांव जिले के घुमका खरीदी केंद्र का है। जानकारी के अनुसार
गिधवा निवासी किसान मंगलवार को यहां धान बेचने पहुंचा था। इस दौरान धान की
तौलाई के लिए पैसा लिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मृत किसान ने इसका
विरोध किया तो धान की तौलाई करने से मना कर दिया। यह सुनकर किसान को वहीं
हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही उसकी मौत होने से धान खरीदी केंद्र में
हड़कंप मच गया। कलेक्टर मामले की जांच की आदेश दे दिए हैं। परिजनों ने
घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी शासकीय तौर पर यह पुष्टि
नहीं की गई है कि मौत का कारण असल में क्या है? शासन ने मामले को गंभीरता
से लिए स्वंय कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं।  

मृतक
के पुत्र दीपक साहू ने बताया कि टोकन के आधार पर सुबह 10 बजे खरीदी
केन्द्र पहुंचे। 21 कट्टा मासूरी और 23 कट्टा 1 हजार 10 किस्म का धान लेकर
बेचने पहुंचे थे। जांच होने पर दोनों किस्म के धान को ठीक बताया गया। 21
कट्टा मासूरी धान की तौलाई हो गई पर कुछ देर बाद ख्ररीदी केन्द्र से ही एक
कर्मचारी आया और 1 हजार 10 किस्म के धान की क्वालिटी को खराब बताकर तौलाई
करने से मना करवा दिया। जबकि दूसरे कर्मचारियों ने जांच के दौरान ठीक बताया
था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने घटना को संज्ञान में लेते हुए मामले की
बारीकी से जाँच कराने का भरोसा दिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner