Breaking News

कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन जरूरी - विवेक तन्खा :

post

बिलासपुर। देश में मौजूदा परिवेश में कांग्रेस को यदि मजबूती के साथ खड़ा
होना है तो नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक है और यह अब जरूरी हो गया है। ये बातें
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य
विवेक तन्खा ने कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए
इस पर गंभीरता से विचार और मंथन की जरूरत है।
विवेक तन्खा ने कहा कि सबल
नेतृत्व के दम पर ही कांग्रेस एक बार फिर मजबूती के साथ खडा हो पाएगी।
चर्चा के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर
तारीफों के पूल बांधे । उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल
राष्ट्रीय स्तर पर किसान नेता के रूप में उभर रहे हैं। छत्तीसगढ हाई कोर्ट
प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन के कार्यालय में वे दसवीं- बारहवीं के
प्रतिभावान छात्रों को लेपटाप वितरण करने बिलासपुर आए थे।

राज्यसभा
सदस्य का कहना है कि हमे पूरा भरोसा ही नही यकीन है कि नेतृत्त्व परिवर्तन
से कांग्रेस एक बार फिर मजबूती के साथ उभर कर आएगी। युवाओं में उत्साह का
संचार होगा। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के सवाल पर केंद्र सरकार की
आलोचना की। छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में देश
के सामने अनूठा उदाहरण पेश किया है। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में
राज्य सरकार किसानों के हित में बेहतर काम कर रही है।

राज्यसभा सदस्य
तनखा ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल में किसान नेता बनने के सारे गुण है।
राष्ट्रीय किसान नेता के रूप में उनकी छवि उभर कर सामने आ रही हैं ।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वास्तव में अब असली छत्तीसगगढिय़ों की
सरकार छत्तीसगढ़ में काम कर रही है उन्होंने भरोसा जताया राज्य सरकार
किसानों की बेहतरी के लिए ईमानदारी के साथ काम करती रहेगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner