Breaking News

news Kyiv:: रूसी बलों ने यूक्रेन के असैन्य इलाकों में हमले तेज किए:

post

कीव. रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी
वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के
मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की, जिसे
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ‘‘आतंक’’ करार दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खारकीव में ‘फ्रीडम
स्क्वेयर’ पर रक्तपात के बाद कहा, ‘‘कोई इसे नहीं भूलेगा। इसे कोई माफ नहीं
करेगा।’’ इस बीच, 40 मील दूरी तक फैला रूसी टैंकों और अन्य वाहनों का
काफिला धीरे-धीरे कीव की ओर बढ़ा। देश की राजधानी कीव में करीब 30 लाख लोग
रहते है।

पश्चिमी देशों को आशंका है कि यह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर
पुतिन की यूक्रेनी सरकार को अपदस्थ करके रूसी समर्थक सत्ता की स्थापना करने
की कोशिश है। आक्रमणकारी बलों ने ओडेसे और मारियुपोल के अहम बंदरगाहों समेत अन्य शहरों एवं कस्बों पर भी हमले तेज कर दिए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े युद्ध के छठे दिन रूस और
अलग-थलग पड़ गया। रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए उस पर कड़े
प्रतिबंध लगाए गए हैं और देश के पास चीन, बेलारूस और उत्तर कोरिया जैसे
कुछेक मित्र ही बचे हैं।

यूक्रेन में युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। एक
वरिष्ठ पश्चिमी खुफिया अधिकारी ने अनुमान जताया कि 5,000 से अधिक रूसी बल
या तो कैद में हैं या मारे गए हैं। यूक्रेनी बलों को हुए नुकसान की अभी कोई
जानकारी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बताया कि उसने 136 आम नागरिकों की
मौत दर्ज की है, लेकिन मृतकों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक बताई जा
रही है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो दिन में रूसी हमले तेज
हुए हैं। उसने यह भी कहा कि तीन शहरों-खारकीव, खेरसन और मारियुपोल को रूसी
बलों ने घेर लिया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार शाम को बताया कि
रूसी सेना ने हमले के छठे दिन कीव के टीवी टॉवर और यूक्रेन में यहूदी
नरसंहार के मुख्य स्मारक समेत अन्य असैन्य स्थलों को निशाना बनाते हुए हमले
किए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner