Breaking News

news bilaspur:: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर पचपेड़ी में आयोजित:

post

0 ग्रामीणों ने कहा सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलने का अच्छा माध्यम सूचना शिविर

बिलासपुर /छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के कुशल मार्गदर्शन में आज  जिले के विकास खण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में किया गया। फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर ग्राम के सरपंच श्री धनराज नागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के संबल सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने अवलोकन किया और उन्होंने फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। शिविर में   उपसरपंच श्री रवि मधुरकर, श्रीमती  आरती बाई, श्री गोलू देवांगन, सर्व श्री तेजराम , श्री प्रमोद,  राकेश कुमार, रोहित कुमार, लखनलाल , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner