Breaking News

news raipur:: मिशन डायरेक्टर ने स्वच्छता के लिए एनजीओ और आम लोगों की सोच को सराहा:

post

रायपुर। आवासन एवं शहरी कार्य
मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की
डायरेक्टर रूपा मिश्रा गुरुवार को रायपुर में खारुन नदी के तट पर महादेव
घाट में संचालित स्वच्छता महा अभियान में शामिल हुईं। महापौर एजाज ढेबर ने
भारत सरकार के अधिकारियों और विभिन्ना राज्यों से प्रतिनिधियों को रायपुर
को स्वच्छतम शहर बनाने के लिए शहर के एनजीओ, सामाजिक और अन्य सभी संगठनों
के साथ जनभागीदारी से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मिशन
डायरेक्टर ने रायपुर के लोगों में अपने शहर के प्रति लगाव एवं उसे स्वच्छ
एवं सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एनजीओ सहित सभी की सोच,
संकल्प और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रभात
मलिक, राज्य शहरी विकास अभिकरण के संचालक सौमिल रंजन चौबे सहित एनजीओ,
यूनिसेफ, एनएसएस, एनसीसी के कैडेट्स शामिल रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner