Breaking News

गरीबों के राशन में डाका डालने का काम किया डॉ रमन ने - भूपेश:

post

00 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा
रायपुर।
पूर्व
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों के राशन
में डाका डालने का काम किया है वे अभी तक चावल घोटाले से उबर नहीं पाये हैं
उनके कार्यकाल में 72 लाख गरीब परिवारों के नाम पर राशनकार्ड बन गये थे।
सोनाखान रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के साथ
चर्चा करते हुए ये बातें कहीं।
धानखरीदी केन्द्र पर किसान की मौत पर
पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा
उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार अचानक
तबीयत खराब हो जाती है। अगर किसान की पहले से तबीयत खराब होती, तो वह खरीदी
केन्द्र तक नहीं पहुंचता,इसकी जांच हो रही है। निगम-मंडल में नियुक्तियों
के बारे मे पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि निगम-मंडल में
नियुक्तियां मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार क्षेत्र है,कुछ ही दिनों में
नियुक्तियां कर दी जायेगी।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के
प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन
किया है। उन्होने कहा  कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में
छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया
जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण
सिंह ने 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की
जनता में देशभक्ति की भावना का संचार किया। 1856 के भयानक अकाल के दौरान
गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन
संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश
की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner