बलरामपुर। शराब के नशे में बड़े भाई ने चाकू से हमला कर छोटे भाई की हत्या
कर देने के बाद फरार हो गया, लेकिन गणेश मोड़ पुलिस चौकी ने 12 घंटे के
अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा गया।
ग्राम
चिरकोमा निवासी बलवंत कोरवा (38 वर्ष) ने गांव में ही रहने वाले बड़े भाई
सकरा कोरवा के घर पहुंचा और आवाज देकर बाहर बुलाया। उस दौरान वह शराब के
नशे में धुत था। दोनों भाई बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच
किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सकरा कोरवा गुस्से में आकर घर चला गया था।
उस दौरान उसका छोटा भाई बलवंत घर के बाहर परछी में ही बैठा हुआ था। संकरा
चाकू लेकर उसके घर पहुंचा और छोटे भाई के पेट पर दो बार चाकू से प्राणघातक
वार कर दिया, उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बलवंत के परिवार के दूसरे सदस्य
घर से बाहर निकले, तो देखा कि वह लहूलुहान पड़ा हुआ था। रात में ही उसे
बलरामपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो
गई।
इस घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी शिवमनिया ने दर्ज कराई, इसके बाद
गणेश मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील तिवारी के नेतृत्व में
सहायक उपनिरीक्षक रोपन राम पैकरा, प्रधान आरक्षक सीपक रंजन शर्मा, आरक्षक
बसंत कुमार,काजू यादव, त्रिभुवन सिंह उसकी तलाश में लगे रहे इस दौरान पुलिस
ने घेराबंदी कर 12 घंटे के अंदर ही संकरा कोरवा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने आपसी विवाद के कारण छोटे भाई पर चाकू से वार करा स्वीकार
कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे बलमरापुर जिला न्यायालय में पेश
किया जहां से न्यायाधीश ने उसेे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Journalist खबरीलाल