Breaking News

शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को हर महीने दिया जाएगा 10 हजार पेंशन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा:

post

00 बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर और सोनाखान में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा
रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर
बलौदाबाजार जिले के सोनाखान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री
बघेल ने वीरभूमि सोनाखान में निर्मित विशाल शहीद स्मारक में पुष्पांजलि
अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह
के वंशजों से उनके निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना
और उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस
मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
सम्मान योजना के तहत दी जा रही एक हजार रूपए की पेंशन राशि को बढ़ाकर 10
हजार रूपये प्रति माह देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण
सिंह की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए सोनाखान और जिला मुख्यालय
बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित
करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कुरूपाठ देवस्थल तक सुगमता पूर्वक
आने-जाने के लिए पक्की सीढ़ी निर्माण कराने और शहीद के वंशजों के आवास
स्थलों का जीर्णोद्धार कराने की स्वीकृति भी दी। इस अवसर पर आदिम जाति एवं
अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं
विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, महिला
एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, संसदीय सचिव एवं स्थानीय
विधायक श्री चन्द्रदेव राय एवं कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री
शकुन्तला साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं आदिवासी समाज के लोग
उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner