बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जजों के स्थानतंरण आदेश
जारी किए हैं,मुंगेली में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन के द्वारा
आत्महत्या किये जाने के बाद यहां रिक्त पद पर रायपुर परिवार न्यायालय के
एडिश्नल प्रिंसपल जज अरविंद्र कुमार सिन्हा को मुंगेली का जिला एवं सत्र
न्यायाधीश बनाया गया है। इसके अलावा कुछ जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश
भी बदले गये हैं।
उच्च न्यायालय द्वार जारी आदेश के अनुसार स्टेट
को-आपरेटिव ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस जगदंबा राय को जांजगीर चांपा का
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार
अरविंद्र कुमार वर्मा को बिलासपुर का डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज, राजेश कुमार
श्रीवास्तव को जांजगीर से दुर्ग, अरविंद्र कुमार सिन्हा को एडिश्नल
प्रिंसपल जज फैमली कोर्ट रायपुर से मुंगेली का जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
नीता यादव को स्पेशनल जज एससी-एसटी जांजगीर से कवर्धा का जिला एवं सत्र
न्यायाधीश बनाया गया है।
नीता यादव के तबादले के बाद जस्टिस जगदंबा राय
जांजगीर के एससी-एसटी स्पेशल जज की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। पंकज
कुमार सिन्हा को विधि एवं विधायी कार्य विभाग के एडिश्नल सिकरेट्री रायपुर
से बेमेतरा का एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज बनाया गया है।

Journalist खबरीलाल