Breaking News

धान का वाजिब दाम मिलने से उत्साहित है किसान:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में भी 2 हजार 500
रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने से किसान अपनी उपज का
वाजिब दाम मिलने के फलस्वरूप उत्साहित हैं। खरीफ फसल की मिंजाई के पश्चात
अब किसान धान खरीदी केन्द्रों में धान लेकर आने लगे हैं और अपनी उपज को
समर्थन मूल्य पर विक्रय कर खुश हैं। दन्तेवाड़ा धान खरीदी केन्द्र में अपनी
धान विक्रय करने आये कृषक बालूद निवासी श्री देवचन्द ठाकुर ने 15 क्विंटल
धान बेचने के बारे में बताते हुए 2 हजार 500 रुपये समर्थन मूल्य देने के
लिये सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री देवचन्द ठाकुर ने बताया कि
वह अपने खेत के आधे रकबा में धान की खेती करते हैं और शेष कृषि भूमि पर
उड़द-कुल्थी दलहन फसल की पैदावार लेते हैं। बालूद निवासी कृषक देवचन्द
ठाकुर ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान रखकर उनके उपज की वाजिब दाम
देना राज्य सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों
को अपने उपज का उचित मूल्य मिलने से घर-परिवार में शादी-ब्याह जैसे सामाजिक
कार्य निपटाने में भी सहूलियत हो रही है। अन्य किसान श्री चितल राय ने भी
राज्य सरकार द्वारा 2 हजार 500 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिये
सरकार को धन्यवाद दिया। इस दौरान धान खरीदी केन्द्र दन्तेवाड़ा के प्रभारी
ने इन किसानों को बताया कि अभी पतला धान का एक हजार 835 रुपये और मोटा धान
का एक हजार 815 रुपये की दर से भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया
जायेगा। वहीं शेष अंतर की राशि बोनस के रूप में किसानों को देय होगी।
उन्होंने बताया कि बालूद में लैम्पस स्थापित होने से नये चबूतरा निर्माण और
साथ ही टोकन सिस्टम से ग्रामीण बहुत प्रसन्न है उन्हें दूर धान बेचने के
लिए नहीं जाना पड़ रहा है। लैम्पस में किसानों के लिए पीने का पानी,
बिस्कुट, मास्क, सैनेटाईजर, सामाजिक दूरी के लिए चिंहाकंन, माल ढुलाई के
लिए लेबर, बारदाना, छाया के लिए टेन्ट, आदि की अच्छी व्यवस्था से सभी
प्रसन्न है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner