00 किया गौठान का अवलोकन
कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने
कोरिया जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम घुघरा एवं पुसला के मल्टीयूटीलिटी
सेंटर का लोकार्पण किया। ग्राम घुघरा में में 40 लाख 19 हजार रुपए एवं
ग्राम पुसला में 22 लाख 84 हजार रुपए की लागत से निर्मित मल्टीयूटीलिटी
सेंटर का लोकार्पण किया। घुघरा गौठान में धान की बालियों से बनी खुमारी
पहनकर और हल भेंट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत किया गया।
इस
मल्टीयूटीलिटी सेंटर में पेवर ब्लाक, फ्लाई एस ब्रिक्स, पोल निर्माण,
चैनलिंक, कस्टमर हायरिंग सेंटर (सीएचसी), मिनी राईस मिल, चप्पल उद्योग
इत्यादि गतिविधियॉ संचालित की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत 09 स्व सहायता
समूहों के 96 परिवारों को आजीविका से जोड़ा गया है। कोरिया जिला में भी
गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से समस्त
विकासखण्डों में मल्टियुटिलिटी सेंटर खोले जाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
इस मल्टियुटिलिटी सेंटर का निर्माण रूर्बन मिशन, मनरेगा, एनआरएलएम के
अभिसरण से किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम घुघरा
स्थित गौठान का अवलोकन किया। यहां उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं
चारागाह का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास
महंत, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव
कुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह
टेकाम भी घुघरा पहुंचे। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का ग्राम
घुघरा पहुंचने पर हेलीपैड पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत
विधायक श्री गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव,
मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, कमिश्नर सरगुजा संभाग, आईजी सरगुजा सहित
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Journalist खबरीलाल