Breaking News

इंदौर के व्यापारी से जांजगीर की युवती ने फेसबुक में की दोस्ती, सिरगिट्टी में दुष्कर्म:

post

00 शादी के लिए बनाया दबाव तो मुकर गया
जांजगीर-चांपा।
इंदौर के
व्यापारी से जांजगीर की रहने वाली युवती ने फेसबुक में दोस्ती की, इसके बाद
व्यापारी ने शादी का प्रस्ताव रखते हुए उसे बिलासपुर मिलने के लिए बुलाया
और सिरगिट्टी ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने उसे
शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक मुकर गया और फोन को रिसीव करना बंद कर
दिया। इसके बाद युवती ने सिरगिट्टी थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज की युवकी की तलाश शुरु कर दी है।

सिरगिट्टी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर में रहने वाली 24 साल की युवती
ने तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से इंदौर के रहने वाले रोहित से दोस्ती
की थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी, इसी बीच रोहित ने प्यार का
इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर युवती ने उसके प्रस्ताव को
स्वीकार कर लिया। इसके बाद रोहित उससे मिलने के लिए इंदौर से जांजगीर पहुंच
गया और युवती को बिलासपुर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर सिरगिट्टी
पहुंच गया। जहां उसने एक मकान में उसके साथ संबंध बनाते हुए दुष्कर्म किया।
इसके बाद अक्सर ही युवती को लेकर रोहित यहां पहुंचता और दुष्कर्म करता था।
इसके बाद युवती ने जब रोहित पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो
वह हर बार मुकर जाता और कुछ बहाना बनाकर चला जाता था। कई बाद ऐसा करने से
परेशान होकर युवती ने उससे पूछा की शादी करो या नहीं इस पर युवक मुकर गया
और युवती का कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। इससे परेशान होकर युवकी ने
सिरगिट्टी थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती की
रिपोर्ट पर रोहित के खिलाफ मामला दर्ज उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner