Breaking News

ससुराल वालों ने मांगे जमीन और रुपये, नहीं देने पर कांट दिए बहू के बाल और निकाल दिया घर से:

post

00 पति, सास और ससुर के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
अंबिकापुर।
2017
में हिंदू रीति-रिवाज से रीता रानी का विवाह प्रमोद एक्का के साथ हुआ था
और दहेज मांगे जाने पर उसके पिता ने महिला की एलसीडी, फ्रिज, कूलर, दीवान,
आलमारी, सोफा सेट दिया गया था, इसके बाद पांच डिसमिल जमीन के साथ रुपये की
मांग करने लगे। इस पर रीता ने मना कर दिया तो पति, सास और ससुर ने उसके बाल
काटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अंबिकापुर महिला थाने में
तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

अंबिकापुर के घुटरापारा निवासी रीता
रानी भगत (23) ने मामला दर्ज करते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह
प्रमोद एक्का के साथ वर्ष 2017 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ है। विवाह में
दहेज की मांग करने पर उसके पिता व परिवार के लोगों के द्वारा एलसीडी,
फ्रिज, कूलर, दीवान, आलमारी, सोफा सेट दिया गया था। विवाह के बाद उसे पति
के जुआ खेलने, शराब पीने के बारे में पता चला। इसके बाद उसे पति व सास-
ससुर के द्वारा पांच डिसमिल जमीन और रुपये की मांग को लेकर आए दिन
प्रताडि़त किया जाने लगा। प्रताडऩा से त्रस्त होकर उसने डायल 112 में इसकी
शिकायत की, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने में रिपोर्ट दर्ज
कराने कहा था। इसके बाद वह मायके आकर परिवार के सदस्यों को ससुराल में की
जा रही मांग और दी जा रही प्रताडऩा से अवगत कराने के बाद पुलिस में तीनों
के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने थाने में रिपोर्ट करने पहुंची
विवाहिता व उसके परिवार के सदस्यों को ससुराल पक्ष के लोगों को समझा देने
की बात कही, लेकिन हालात पूर्ववत रहने पर विवाहिता पुलिस अधीक्षक सरगुजा से
लिखित में शिकायत की, जिस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया। इस दौरान
विवाहिता के पति सहित अन्य ने विश्वास दिलाया कि अब वे दहेज की मांग नहीं
करेंगे, उसे अच्छे से रखेंगे। समाज और पुलिस के समझाने पर वह पुन: अपने
ससुराल चली गई। एक हफ्ते में इनका पुन: रंग बदल गया और गाली- गलौज कर फिर
से दहेज की मांग करने लगे।

30 नवंबर की रात में अचानक पति सहित
सास-ससुर पांच डिसमिल जमीन और पैसा लेकर आने की बात पर अड़ गए और उसे घर से
निकल जाने के लिए कहा। जब वह नहीं गई तो पति ने उसके बालों को काटकर, पेट
में कैंची घुसेड़ देने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह रात में ही ससुराल से
अपने मायके जाने के बाद महिला थाने में फिर से मामले की जानकारी दी, इसके
बाद पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद एक्का (25), सास फुलमतिया एक्का (45) व ससुर
रामबिलास एक्का (50) निवासी बौरीपारा के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु
कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner