धमतरी। बंगाल प्रवास के दौरान वहां पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के
द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला किए जाने पर भाजयुमो
ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में धमतरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा
के जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, कीर्तन मीनपाल, अभिषेक शर्मा का कहना है कि यह
लोकतंत्र में इस तरह की घटना निंदनीय है।
तृणमूल कांग्रेस के
कार्यकर्ताओं के द्वारा काफिले पर हमला किया गया और इस हमले को रोकने में
वहां की पुलिस नाकाम रही। पश्चिम बंगाल की वर्तमान सरकार पुलिस एवं सरकारी
तंत्रों का दुरुपयोग करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है।
भारत
जैसे लोकतांत्रिक देश में पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति विशेष पार्टी विशेष
के द्वारा पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है।आगामी दिनों
में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न होना है। इन सब घटनाओं को देखते
हुए भारतीय जनता पार्टी आशंकित है कि आगामी चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न
नहीं हो पाएगा। देश की अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने के लिए पश्चिम
बंगाल राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कराकर आगामी चुनाव कराया जाए। अगर
इसी तरीके से लोकतंत्र की हत्या पश्चिम बंगाल में की जाती रही, तो पूरे
भारत में, छत्तीसगढ़ में एवं धमतरी में युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करने के
लिए मजबूर हो जाएगी।

Journalist खबरीलाल