Breaking News

दुर्ग-भिलाई जिलाध्यक्ष आम सहमति से होगा तय, संगठन प्रभारी ने दिए निर्देश:

post

रायपुर। दुर्ग और भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्तियों को लेकर चल रही
खींचतान के बीच दुर्ग सांसद विजय बघेल की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी
से लंबी चर्चा हुई। बताया गया कि बघेल ने सबसे रायशुमारी के बाद ही
नियुक्तियों की सलाह दी है. बघेल के साथ-साथ वैशाली नगर के विधायक
विद्यारतन भसीन ने भी प्रदेश प्रभारी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि
प्रदेश प्रभारी का रूख एकदम सकारात्मक रहा है।

प्रदेश प्रभारी
पुरंदेश्वरी ने सभी जिलों में 15 तक नियुक्तियों के लिए कहा है। इसके बाद
सांसद विजय बघेल और राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पाण्डेय, दोनों ही
अपने-अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इससे पहले
तक दुर्ग और भिलाई में सरोज पाण्डेय के ही समर्थकों को महत्व मिलता रहा है।
ऐसे में इस बार विजय बघेल ने अपने समर्थकों के लिए जोर लगाया है। विजय
बघेल को पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय और विद्यारतन भसीन का भी साथ मिल
रहा है। बहरहाल, दुर्ग-भिलाई संगठन में नियुक्तियों में आम सहमति बनाना
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए चुनौती भी बन गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner