Breaking News

National : उद्धव का चैलेंज योगी को मंजूर, अशोक चव्हाण बोले- बॉलिवुड का एक टुकड़ा यूपी ले जाने की साजिश.:

post

औरंगाबाद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने योगी को चुनौती थी कि अगर हिम्मत है तो मुंबई की फिल्म सिटी को यूपी ले जाकर दिखाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Latest News) मुंबई पहुंच गए हैं। वह बुधवार को मुंबई में फिल्मी हस्तियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को गंभीर आरोप लगाया है। अशोक चव्हाण ने कहा कि बीजेपी बॉलिवुड का एक टुकड़ा इस उत्तरी राज्य में ले जाने का षड्यंत्र रच रही है।

उधर, बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुंबई स्थित ट्राइडेंट होटेल में मुलाकात की। सूफी सिंगर कैलाश खेर भी योगी आदित्यनाथ से भेंट करने होटेल पहुंचे हैं। सीएम योगी इसी होटेल में ठहरे हुए हैं। योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 200 करोड़ रुपये के लखनऊ म्युनिसिपल बॉन्ड लॉन्च करेंगे।

'महाराष्ट्र में सरकार बदल गई लेकिन...'
चव्हाण ने ट्वीट किया, ‘जब बीजेपी महाराष्ट्र में सत्ता में थी तब कई उद्योग एवं कार्यालय गुजरात स्थानांतरित कर दिए गए थे। महाराष्ट्र में सरकार बदल गई, लेकिन बीजेपी उत्तर प्रदेश सरकार के नाम पर अब बॉलिवुड का एक टुकड़ा ले जाने की पटकथा तैयार कर रही है।’ उन्होंने लिखा, ‘बीजेपी के शासनकाल में जो कुछ हुआ, हम फिर वह नहीं होने देंगे।’ आदित्यनाथ मंगलवार को मुंबई पहुंच गए हैं और उनका दो दिसंबर को उद्योगपतियों एवं फिल्मी हस्तियों से मिलने का कार्यक्रम है।

PM केयर्स फंड में धन जुटाने की अगुवाई की
चव्हाण ने ट्विटर पर लिखा, ‘पहले महाराष्ट्र का महत्व जानबूझकर घटाया गया लेकिन सरकार चुप रही। बीजेपी नेताओं ने बस अपने वरिष्ठ नेताओं को खुश रखने के लिए मुख्यमंत्री फंड के वास्ते धन जुटाने के बजाए पीएम केयर्स फंड में धन जुटाने में अगुवाई की।’ उन्होंने कहा कि हर राज्य को अपने आपको विकसित करने और दूसरे राज्यों की मदद करने का हक है लेकिन किसी भी राज्य को दूसरे का हिस्सा छीनने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी नेताओं को अपनी पार्टी के इस कदम का समर्थन नहीं करना चाहिए और इस पाप में भागीदार नहीं बनना चाहिए।’

CM योगी आदित्यनाथ ने की थी यह पेशकश
आदित्यनाथ ने नोएडा में एक फिल्म सिटी स्थापित करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना सितंबर में सामने रखी थी और फिल्म बिरादरी को फिल्म निर्माण के वास्ते उत्तर प्रदेश आने की पेशकश की थी।

तबसे आमने सामने हैं शिवसेना और बीजेपी
इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है तो वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। तब से इस मुद्दे पर शिवसेना और बीजेपी आमने-सामने हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner