राजनांदगांव । तेज गति मोटर साइकिल
अनियंत्रित होकर झूरा नदी के पुल से टकरा गई और बाइक सवार दो युवक झूरा नदी
में गिर गए। हादसे में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा
युवक घायल है। घटना के बाद चिचोला-छुरिया क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में
होली की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट
मार्टम कराकर स्वजनों का सौंप दिया है। घटना चिचोला से लगे झूरा नदी के पास की है। होली पर्व की रात करीब आठ बजे
गोविंदपुर निवासी मानव साहू (20) पिता देवकुमार साहू गांव के अपने दोस्त
नवीन साहू (21) पिता हेमलाल साहू के साथ मोटर साइकिल सीजी 07सीजी 0646 में
चिचोला से गांव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर
झूरा नदी के पुल से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक में सवार दोनों
युवक पुल से सीधे झूरा नदी में गिर गए। बाइक मानव चला रहा था और नवीन पीछे बैठा था। नीचे नदी में गिरने के बाद जब
आवाज आयी तो पास में रहने वाले लोग नदी किनारे पहुंचे। इसके बाद मोटर
साइकिल को देख लोगों ने ही पुलिस की 112 को घटना होने की सूचना दी। पुलिस
के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में झूबे मानव और नवीन को बाहर
निकाला गया। फिर दोनों को उपचार के लिए छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र
ले गए, जहां डाक्टरों ने मानव साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं नवीन के
हाथ-पैर व सिर में हल्की चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद नवीन काे
छुट्टी भी दे दी गई।
ने बताया कि झूरा नदी में निस्तारी के लिए ही डेम से तीन दिन पहले पानी
छोड़ा गया है। इसके कारण झूरा नदी में पानी भरा हुआ है। हादसे में बाइक
सवार मानव डूब गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद शव
को स्वजनों का सौंप दिया है। होली की रात हुई इस घटना के बाद गांव में मातम
पसर गया।
छुरिया क्षेत्र के चंदैनीडीह के पास दो मोटर साइकिल के बीच आमने-सामने से
भिड़ंत हो गई। घटना में दो युवकों को मामूली चोंट लगीं, वहीं एक युवक गंभीर
रूप से घायल हुआ है। गोपालपुर रोड में चंदैनीडीह के पास बाइक सीजी 08 एएस
8458 और सीजी 09 जेए 0287 के बीच भिंडत हुई है। एक बाइक में जरहामहका के
झग्गर(21) पिता सुखीराम और पवन पिता कौशल चंद्रवंशी चंदैनीडीह की ओर आ रहे
थे।
था। घटना में पवन और विरेंद्र के सिर पर हल्की खरोच लगी। वहीं झग्गर के
सिर पर गंभीर चोंट लगी है। तीनों घायलों को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल झग्गर को
राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।

Journalist खबरीलाल