साल 2022 की पहली नवरात्रि यानि चैत्र नवरात्रि, जिस दिन से हिंदुओं का
नववर्ष 2076 प्रारंभ होगा जल्द ही शुरु होने जा रहीं हैं। ऐसे में यहां ये
बता दें कि देवी मां दुर्गा को शक्ति की देवी माना जाता है और हिंदू वर्ष
के अनुसार साल में शक्ति की पूजा के 4 विशेष पर्व माने गए हैं। इन चार
पर्वों में से जहां दो पर्वों में नवरात्रि क्रमश: चैत्र माह में चैत्र
नवरात्रि व अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि के पर्व आते हैं। वहीं साल में
दो गुप्त नवरात्र भी आते हैं।

हिंदू
धर्म में जहां देवी देवताओं के रूपों का विशेष वर्णन किया गया है। वहीं
उसी वर्णन के आधार पर इनके चित्रों या प्रतिमाओं का भी निर्माण किया जाता
है। ऐसे में इनकी छवि हमारे मन में बस जाती है। जिनका कई बार हमें सपने में
भी दर्शन होता है।
ज्योतिष में जहां सपनों को आने वाले कल के
संकेत के रूप में देखा जाता है, वहीं शकुन शास्त्र में भी इसे भविष्य के
संकेत के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही स्वप्न शास्त्र में सपनों के
विभिन्न अर्थ बताए गए हैं।
जिनके अनुसार सपने में यदि आप किसी
देवी-देवता को देखते हैं तो इनका अलग-अलग मतलब होता है। तो चलिए आज जानते
हैं सपने में देवी मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों में देखने का क्या फल
मिलता है-
मां दुर्गा का सपने में दर्शन
ज्योतिष
के जानकार व पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मां दुर्गा का सपने में दर्शन
अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार सपने में मां दुर्गा का दर्शन
जो संकेत देता है उसके अनुसार आपके सभी कष्ट जीवन से दूर होने वाले हैं,
परंतु यहां ये समझ लें कि आपको मां दुर्गा ने किस रूप में अपने दर्शन दिए
हैं। इसका कारण यह है कि देवी मां दुर्गा के हर रूप का अलग अलग फल होता है।
मुस्कुराती हुई लाल वस्त्र में देवी मां दुर्गा
मान्यता
के अनुसार यदि सपने में मां दुर्गा के दर्शन के दौरान वह मुस्कुराती हुई
स्थिति में लाल वस्त्र में दिखें तो इसे बेहद शुभ माना गया है। माना जाता
है कि देवी मां का यह दर्शन आपके जीवन में कुछ शुभ परिवर्तन लाने वाला है।
आपकी जिंदगी के हर पहलु को परिवर्तन प्रभावित करेगा। इसके साथ ही स्वप्न
में मां दुर्गा की मूर्ति का दर्शन भी अत्यंत विशेष माना गया है।
देवी मां दुर्गा शेर पर सवार
मां
दुर्गा को यदि आपको शेर पर सवार होकर सपने में दर्शन देती हैं तो माना
जाता है कि जीवन की विभिन्न समस्याओं का जल्दी ही अंत होने वाला है। लेकिन
यदि मां दुर्गा का वाहन यानि शेर को क्रोधित और दहाड़ते मारता हुआ दिखे तो
इस संबंध में माना जाता है कि आपकी ओर समस्याएं आ रही हैं, अत: सावधान हो
जाएं।
देवी मां दुर्गा क्रोधित दिखें
मां
दुर्गा को यदि आपको सपने में क्रोधित अवस्था में दिखे तो इस स्थिति को शुभ
नहीं माना जाता। जानकारों के अनुसार इसका अर्थ यह है कि आप कुछ ऐसी गलती कर
रहे हैं, जिससे देवी मां नाराज हो रहीं हैं। सपने में कभी भी मां दुर्गा
के ऐसे दर्शन होते ही तुरंत अपने व्यवहार व कार्य को संज्ञान में लेते हुए
उनमें सुधार करना चाहिए।

Journalist खबरीलाल