Breaking News

news raipur:: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा... महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि डेढ़ गुना करने का ऐलान:

post

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए की कई अहम घोषणाएं की है।

नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि का ऐलान किया है।

स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की घोषणा।
सीएम भूपेश बघेल ने 4 नए अनुविभाग और 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ

प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने तीन बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का खिताब हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महापौरों, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को भी डेढ़ गुना करने का ऐलान किया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner