दुनियाभर
में कई लोग हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं। आधुनिक समय में यह
काफी कॉंमन बीमारी बन चुकी है। बीपी की परेशानी का सबसे प्रमुख कारण खराब
लाइफस्टाल को माना जाता है। भागती-दौड़ती जिंगी, स्ट्रेस, जंक फूड्स का
सेवन इत्यादि हाई ब्लड प्रेशर या ब्लड प्रेशर के खतरों को बढ़ाती हैं।
खराब डाइट और अधिक नमक के सेवन से 30 से 50 वर्ष की आयु के लोगों में हाई
ब्लड प्रेशर की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बहुत से लोग इस बात से अनजान
होते हैं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है। क्योंकि इस परेशानी में
काफी कम लक्षण सामने आते हैं। इसी कारण से इसका निदान करना भी मुश्किल
होता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो तुलसी की
पत्तियों का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जी हां, हाई ब्लड
प्रेशर से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए तुलसी की पत्तियां काफी फायदेमंद
होती हैं। आज हम इस लेख में हाई ब्लड प्रेशर में तुलसी के फायदों के बारे
में जानेंगे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर
राहुल चतर्वेदी का कहना है कि तुलसी की पत्तियां कई बीमारियों के लिए उपयोग
की जाती हैं। इसके सेवन से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। तुलसी
की पत्तियों में पोटैशियम होता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित
रखने में मददगार होता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है, तो नियमित
रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की चाय भी
आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती हैं।
ब्लड प्रेशर में कैसे करें तुलसी की पत्तियों का सेवन
तुलसी की पत्तियों का सेवन
आप कई तरह से कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है,
तो इसमें नमक का इस्तेमाल किए बिना आप कई तरीकों से इसका सेवन कर सकते
हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
सीधे तौर पर
नियमित रूप से सुबह खाली पेट तुलसी की 5 से 6 पत्तियों को आप सादे पानी
के साथ ले सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर के साथ-साथ शरीर की अन्य परेशानियां
दूर होती हैँ। साथ ही यह इम्यून पावर को बूस्ट करने में लाभकारी होता है।
तुलसी की चाय के रूप में
ब्लड प्रेशर की परेशानी होने पर तुलसी की पत्तियों का सेवन चाय के रूप
में किया जा सकता है। चाय तैयार करने के लिए तुलसी की पत्तियों को 1 कप
पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे छान लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच
शहद और नींबू का रस मिलाएं। लीजिए आपका चाय तैयार है। अब नियमित रूप से इस
चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की परेशानी कंट्रोल रहेगी। 
तुलसी का जूस
ब्लड प्रेशर में तुलसी के रस का सेवन भी नियमित रूप से किया जा सकता है।
इसके रस को आप सीधे तौर पर ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पसंदीदा फल के
जूस में भी मिक्स करके तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है तुलसी की पत्तियां
- तुलसी के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल
होता है। यह तेल आपके मन और मस्तिष्क को शांत करके नींद लाने में प्रभावी
हो सकता है। - तुलसी के इस्तेमाल से स्ट्रेस हार्मोन को कम किया जा सकता है, जो ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए काफी जरूरी है।
- तुलसी की पत्तियों में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर में
होने वाले सूजन की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं।
- इसके साथ ही तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण
होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करन में लाभकारी है। ऐसे में ब्लड
प्रेशर रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। - इसके अलावा तुलसी के कई अन्य लाभ हैं। जैसे- मोटापा कंट्रोल करना, सिर दर्द की परेशानी दूर करना, इंफेक्शन से बचाव इत्यादि।
ध्यान रखें कि तुलसी की पत्तियों शरीर की परेशानियों को दूर करने में
लाभकारी हो सकता है। लेकिन यह इलाज नहीं है। अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी
कोई परेशानी है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर की सलाह पर
ही अपने डाइट में किसी तरह का बदलाव करें।



Journalist खबरीलाल














