00 आईईडी विस्फोट में हुए थे घायल, बीती रात हुआ निधन
रायपुर।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए
208 वीं कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट श्री विकास कुमार के निधन पर
गहरा दु:ख प्रकट किया है। श्री विकास कुमार सुकमा जिले के किस्टाराम के
ग्राम कांसाराम नाला के पास आईईडी बम होने की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़
पुलिस के साथ आईईडी डिफ्यूज कर रहे थे। इस दौरान बम फट गया और हादसे में वे
गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रायपुर लाया गया जहां
इलाज के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने
अपने शोक संदेश में कहा है श्री विकास कुमार ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान
अपनी शहादत दी। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा
बलों का ऑपरेशन और तेज होगा। श्री बघेल ने श्री विकास कुमार के शोक संतप्त
परिवारजनों के प्रति गहरी संवदेना प्रकट करते हुए उनकी शहादत को नमन किया
है।

Journalist खबरीलाल