पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र)। दीपावली पर्व के मद्देनजर हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड, लाखे नगर स्थित पटाखा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण। पुलिस, अग्निशमन, विद्युत विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल के माध्यम से पटाखा दुकानदारों को आग बुझाने का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।
आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना की आशंका को रोकने के उद्देश्य से दिनांक 02.11.26 को हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड, लाखे नगर स्थित पटाखा दुकानों का पुलिस, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, पटाखों के सुरक्षित भंडारण, क्रय-विक्रय तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त टीम द्वारा सभी दुकानदारों को प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सभी पटाखा दुकानदारों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से पटाखों का क्रय-विक्रय सुनिश्चित करें।

Journalist खबरीलाल