रायपुर । अगर आप छत्तीसगढ़ में
सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे
प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास
किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल
के अंतर्गत कोरबा-गेवरा दोहरीलाइन सेक्शन के कुसुमुंडा ब्लाक केबिन में
सिग्नलिंग कनेक्टीविटी का काम 6 से 8 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। इस कारण
दो गाड़ियां रद रहेंगी तो वहीं कुछ का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त किया
जाएगा।
यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में 7 अप्रैल गुरुवार को समाप्त
होगी। कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी।
रायपुर-गेवरा मेमू पैसेंजर स्पेशल कोरबा स्टेशन में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल
2022 तक समाप्त होगी। 7 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2022 तक गेवरा-रायपुर मेमू
पैसेंजर स्पेशल कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होगी।
कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कोरबा से 2 घंटे
देरी से रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 6 अप्रैल से 8
अप्रैल, 2022 तक कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर के बीच
पैसेंजर के रूप में चलेगी।

Journalist खबरीलाल