00 पण्डो समाज के प्रतिनिधि मंडल ने तीर धनुष भेंट किया
रायपुर।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे सर्किट हाउस सूरजपुर में विभिन्न
समाजों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी
समाज एवं संगठन प्रमुखों से बड़ी आत्मीयता से बात करते हुए समाजों की
समस्याओं और मांगों की गंभीरता से सुना तथा उनके निदान करने के लिए उचित
पहल का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान पण्डो समाज के प्रतिनिधि मंडल ने
मुख्यमंत्री श्री बघेल को तीर धनुष भेंट किया।
इस अवसर पर पंचायत मंत्री
श्री टी.एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री
उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री
श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव
द्वय श्री पारसनाथ राजवाड़े श्री चिंतामणी महराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण
के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह, नगरपालिका सूरजपुर अध्यक्ष श्री के.के.
अग्रवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पण्डो समाज सहित
रजवार समाज, मुस्लिम समाज, ईसाई समाज, कुम्हार समाज, साहू समाज, गोंड समाज,
कंवर समाज, उरांव समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, सिक्ख समाज, ब्राम्हण
समाज, यादव समाज, सोनी समाज, बंग समाज, उत्कल समाज, ठाकुर समाज, पनिका
समाज, बियार समाज, चेरवा समाज, विश्वकर्मा समाज, हलवाई समाज सहित विभिन्न
संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की।

Journalist खबरीलाल