Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: त्योहारों के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का व्यापक छापेमारी अभियान है जारी :

post

khabrilalत्योहारों के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का व्यापक छापेमारी अभियान है जारी। तड़के प्रातः 05ः00 बजे तीनों जोन में एक साथ दी गई दबिश, संदिग्धों की जांच एवं किरायेदारों का सत्यापन। आबकारी एक्ट के तहत 03 प्रकरण दर्ज, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 11 व्यक्ति शामिल, 01 गिरफ्तारी वारंट तामील।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष छापेमारी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01.11.2026 को तड़के प्रातः 05ः00 बजे उत्तर, मध्य एवं पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर सघन जांच एवं चेकिंग की गई।विशेष अभियान के तहत उत्तर जोन के थाना उरला एवं खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों, मध्य जोन के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर एवं थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित बीएसयूपी कॉलोनी तथा पश्चिम जोन के थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित डिपरापारा बीएसयूपी कॉलोनी में पुलिस टीमों द्वारा एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों की जांच-पड़ताल करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। अन्य राज्यों एवं जिलों से आकर निवास करने वाले व्यक्तियों के विवरणों की जांच एवं सत्यापन किया गया। साथ ही किरायेदारों की जानकारी प्राप्त कर उनके पुलिस सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों तथा पुलिस की निगरानी में रखे गए व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जांच की गई। ऐसे व्यक्तियों को अपराधों से दूर रहने, कानून का पालन करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने के संबंध में कड़ी समझाइश दी गई। इसके अतिरिक्त संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकरण की जांच, पूछताछ अथवा अन्य वैधानिक कार्यवाही के संबंध में पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर तत्काल उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें। 

विशेष छापेमारी एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना उरला क्षेत्र में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 02 प्रकरण तथा थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित डिपरापारा बीएसयूपी कॉलोनी में 01 प्रकरण, इस प्रकार कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा 01 गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया। अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner