Breaking News

गर्दन की लटकती स्किन को टाइट करने का सबसे आसान तरीका, झुर्रियां हो जाएंगी कम:

post

अगर आपको गर्दन की झुर्रियां परेशान कर रही हैं तो आप उसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट का बताया
ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। 

जहां तक एंटी-एजिंग का सवाल है तो हमेशा गर्दन पर
बहुत ही आसानी से उम्र का पता चलता है। दरअसल, होता ये है कि हम चेहरे का
ख्याल तो रख लेते हैं, लेकिन हम बाकी बातों का ध्यान नहीं देते हैं। चेहरे
के आगे गर्दन हमेशा उम्रदराज लगती है और जिन लोगों की गर्दन में पहले से ही
झुर्रियां हैं उन्हें तो ये और भी बड़ी समस्या लगती है। गर्दन में
झुर्रियां और डबल चिन कई बार आपके कॉन्फिडेंस को भी खराब कर देती है।

पर गले की झुर्रियों के लिए हमें किस तरह से कम कर सकते हैं ये जानने के
लिए कई ट्रीटमेंट लोग करवाते हैं, लेकिन मेडिकल और डर्मेटोलॉजिकल
ट्रीटमेंट्स के साथ-साथ कुछ स्किन केयर हैक्स और रूटीन भी बहुत फायदेमंद
साबित हो सकते हैं। 

एस्थेटिक फिजिशियन, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सरू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम
अकाउंट पर गले की एंटी-एजिंग को लेकर एक स्किन केयर टिप शेयर की है। इसके
अलावा, हम भी आपको गर्दन की झुर्रियों को कम करने और लटकती स्किन को टाइट
करने की कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे। 

neck wrinkles and old people

गर्दन की एंटी-एजिंग के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की टिप

सबसे पहले बात करते हैं कि गर्दन की झुर्रियों को कम करने के लिए डॉक्टर सरू सिंह किस तरह की टिप बता रही हैं। 

रेटिनॉल का प्रयोग
आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कई डर्मेटोलॉजिस्ट मानते हैं कि रेटिनॉल
ज्यादा असरदार है और इसे एंटी-एजिंग के लिए एक सही इंग्रीडिएंट बताया जाता
है। 

नेक मसाज एक बहुत ही अच्छा तरीका है गर्दन की झुर्रियों को कम करने और
लटकती हुई स्किन को टाइट करने का। इसके लिए रेटिनॉल का सहारा लें। 

क्या करें- 

  • मटर के दाने बराबर अपनी पसंदीदा रेटिनॉल क्रीम लें। ये कोई भी क्रीम हो सकती है जो आपकी स्किन को सूट कर रही हो। 
  • इससे गर्दन की मसाज करनी है और ये अपवर्ड डायरेक्शन में करनी है। यानी नीचे से ऊपर की ओर मसाज करनी है। 
  • आपको ध्यान रखना है कि आप गर्दन के नीचे चेस्ट की स्किन को भी इसमें
    कवर करें। मसाज आपकी गर्दन की स्किन को मॉइश्चराइज करेगी और झुर्रियां को
    कम करेगी। 
  • इसे रोजाना दो बार करें। सुबह बाहर जाने से पहले और रात में सोने से पहले। 
  • ध्यान रखें कि सुबह आपको इस मसाज के बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर
    करना है। अगर आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो धूप का असर स्किन को
    ढीला और उम्रदराज बनाएगा।  

neck wrinkles and massgae

गर्दन की झुर्रियों को कम करने की अन्य रेमेडीज- 

अगर आपको गर्दन की झुर्रियों के कारण बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है तो
रेटिनॉल के अलावा, अपने स्किन केयर रूटीन में आप ये चीज़ें भी शामिल कर
सकती हैं- 

  1. ऑलिव ऑयल से मसाज करें। ये एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी स्किन को ज्यादा अच्छे से मॉइश्चराइज करेगा। 
  2. अंडे के सफेद हिस्से के साथ एक छोटा चम्मच बादाम तेल मिलाएं और इसे तब
    तक फेंटें जब तक इसका रंग एक जैसा न हो जाए। इसे गर्दन पर इस्तेमाल करें
    ताकि स्किन को टाइट किया जा सके। सूखने पर इसे धो लें।
  3. ड्राई स्किन की समस्या से परेशान लोग अपनी स्किन पर शहद से मसाज भी कर
    सकते हैं। ये फाइन लाइन्स को कम करने में मददगार साबित होगा। आप शहद को
    थोड़ा डाइल्यूट कर लें ताकि ये आपकी स्किन पर चिपचिपाहट न पैदा करे। 
  4. मेथी दाने के पानी को भी स्किन पर लगाया जा सकता है जो डिटॉक्स के लिए काफी अच्छा होता है।  
 
आप भले ही कोई भी ट्रिक इस्तेमाल कर रही हों पहले पैच टेस्ट जरूर कर
लें। दरअसल, जिस तरह से हर मर्ज के लिए कोई एक दवा नहीं हो सकती है उसी तरह
से ब्यूटी के नुस्खे भी हर किसी के लिए एक जैसे नहीं हो सकते हैं। आपकी
स्किन पर कई नुस्खे नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और इसलिए पहले पैच टेस्ट
जरूर करें।  

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner