बिलासपुर। रतनपुर में एक युवक ने अपने दोस्त का सिर केवल इस लिये फोड़ दिया
कि उसने उधारी में लिये मात्र 20 रुपए नहीं लौटा रहा था। इसी बात पर दोनों
के बीच विवाद हुआ और विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जिसमें एक युवक
गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला अब थाने की चौखट तक पहुंच गया है।
रतनपुर
थाने से मिली जानकारी के अुनसार रामदीन प्रजापति नाम का युवक रतनपुर के
वार्ड नंबर 3 में रहता है। इसकी दोस्ती इलाके के ही छोटू पटेल उर्फ जलेबी
से थी। करीब 15 दिन पहले रामदीन ने जलेबी से 20 रुपए उधार लिए थे। जलेबी ने
रुपए देते वक्त रामदीन से रुपए जल्दी लौटाने की बात कही थी। बीती रात करीब
9 बजे जलेबी और रामदीन की मुलाकात महामाया पारा की एक किराना दुकान के पास
हुई। जलेबी ने रामदीन से 20 रुपए लौटाने को कहा। रामदीन ने जवाब दिया कि
उसके पास इस वक्त पैसे नहीं है, वो बाद में रुपए लौटा देगा। यह सुनकर जलेबी
को गुस्सा आ गया। उसने रामदीन को गालियां दी। कॉलर पकड़ा और उसे थप्पड़
मार दिया। रामदीन ने खुद को छुड़ाना चाहा लेकिन जलेबी ने उसकी पिटाई कर दी।
पास ही पड़े पत्थर को उठाकर जलेबी ने रामदीन के सिर पर पटक दिया। लहूलुहान
हालत में युवक अपने पिता चंदन लाल प्रजापति और भाई बिज्जू एवं अज्जू के
साथ रतनपुर थाने पहुंचा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर रामदीन को अस्पताल भेज
दिया।

Journalist खबरीलाल