00 चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों की योग्यता के आधार
बिलासपुर। भारतीय
रेलवे में सीधी भर्ती की प्रक्रिया रेलवे भर्ती एजेंसीज रेलवे भर्ती बोर्ड
(आरआरबी), रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) के माध्यम से पूरी तरह से
कंपयूटरीकृत लिखित परीक्षा पद्धति से की जाती है तथा चयन पूरी तरह से
उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर किया जाता है।
भर्ती प्रक्रिया हेतु
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की आधिकारिक
वेबसाइट तथा राष्ट्रीय समाचार पत्रों/रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन
ही प्रामाणिक है। इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा किसी भी एजेंट या चालू
कोचिंग सेंटर को नियुक्त नहीं किया गया है। रेलवे प्रशासन को शिकायतें मिल
रही है, जिसमें नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों तथा आम जनता को भारतीय रेल में
नौकरी दिलवाने के झूठे वादे, प्रभाव, धन और अनुचित साधनों के साथ या फर्जी
नियुक्ति पत्रों के साथ धोखा दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने उम्मीदवारों
तथा आम जनता से अपील की हैै कि वह ऐसे धोखेबाज़ों से सतर्क व सावधान रहें।
रेलवे में भर्ती संबंधी विज्ञापन के वास्तविकता की पहचान हेतु रेलवे
द्वारा प्रमाणित रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन देखें तथा
आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें। यदि कोई रेलवे में नौकरी दिलाने में आपकी
मदद का दावा करते हुये पैसे की मांग करे तो इसकी सूचना तथा संदेह के
मार्गदर्शन और स्पष्टीकरण के लिए रेलवे हेल्पलाइन नं 182 में संपर्क करें।
आपकी सतर्कता व जागरूकता ही आपको ऐसे धोखेबाज़ों से बचाने में सहायक
बनेगी।

Journalist खबरीलाल